प्रकाशनNews

विज्ञापन • 728×90 AD SLOT
ताज़ा खबर
वायरल ट्रेंड: 'एक कचौड़ी, दो समोसा' नारों के बीच बड़ा सवाल — क्या कुछ अपराधियों के कारण पूरे समाज पर तंज कसना सही? गूगल ब्रेकिंग: गूगल डीपमाइंड ने पेश किया सुपर-मॉडल 'Gemini 4 Argon', 10 लाख टोकन सोचने की क्षमता से कोडिंग में बनाया नया रिकॉर्ड एप्पल ब्रेकिंग: भारत में 12 साल बाद शुरू हुई 'Apple Pay' सेवा, Axis बैंक क्रेडिट कार्ड्स पर शुरू हुआ NFC टैप-टू-पे चिकित्सा विज्ञान विशेष: पुरुष शरीर में गर्भाशय का पाया जाना क्या है? जानिए 'परसिस्टेंट म्यूलरियन डक्ट सिंड्रोम' (PMDS) की दुर्लभ सच्चाई पीआईबी ब्रेकिंग: 23 सितंबर को भारत और विश्वभर में मनाया जाएगा 11वां आयुर्वेद दिवस, नागपुर में राष्ट्रीय कार्यक्रम ई-गवर्नेंस विशेष: LGD डायरेक्टरी क्या है? जानिए हर गांव-पंचायत को मिलने वाले विशिष्ट LGD कोड का महत्व वायरल ट्रेंड: 'एक कचौड़ी, दो समोसा' नारों के बीच बड़ा सवाल — क्या कुछ अपराधियों के कारण पूरे समाज पर तंज कसना सही? गूगल ब्रेकिंग: गूगल डीपमाइंड ने पेश किया सुपर-मॉडल 'Gemini 4 Argon', 10 लाख टोकन सोचने की क्षमता से कोडिंग में बनाया नया रिकॉर्ड एप्पल ब्रेकिंग: भारत में 12 साल बाद शुरू हुई 'Apple Pay' सेवा, Axis बैंक क्रेडिट कार्ड्स पर शुरू हुआ NFC टैप-टू-पे चिकित्सा विज्ञान विशेष: पुरुष शरीर में गर्भाशय का पाया जाना क्या है? जानिए 'परसिस्टेंट म्यूलरियन डक्ट सिंड्रोम' (PMDS) की दुर्लभ सच्चाई पीआईबी ब्रेकिंग: 23 सितंबर को भारत और विश्वभर में मनाया जाएगा 11वां आयुर्वेद दिवस, नागपुर में राष्ट्रीय कार्यक्रम ई-गवर्नेंस विशेष: LGD डायरेक्टरी क्या है? जानिए हर गांव-पंचायत को मिलने वाले विशिष्ट LGD कोड का महत्व
खेल

केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने नागोया में ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों का नेतृत्व करते हुए भारत के लिए उत्साहवर्धन किया

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार, 20 सितंबर, 2026 को जापान के नागोया स्थित मेइजो पार्क में ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ के 91वें संस्करण का नेतृत्व किया, जहां उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों को एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाल...
ऑडियो बुलेटिन: खबर सुनें अनुमानित समय: ~8 मिनट
क्लिक करें और संपूर्ण खबर स्वाभाविक आवाज़ में सुनें 0%

केंद्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने रविवार, 20 सितंबर, 2026 को जापान के नागोया स्थित मेइजो पार्क में ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ के 91वें संस्करण का नेतृत्व किया, जहां उन्होंने भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों को एशियाई खेल 2026 में भाग लेने वाले भारतीय दल को समर्थन देने और प्रोत्साहित करने के लिए एकत्र किया।

यह पहल भारत सरकार के उन निरंतर प्रयासों को दर्शाती है जिनके तहत खेलों की सार्वभौमिक भाषा के माध्यम से प्रवासी भारतीयों के साथ लोगों के आपसी संपर्क को मजबूत किया जा रहा है साथ ही फिट इंडिया मूवमेंट के तहत फिटनेस और स्वस्थ जीवन शैली के संदेश को भी सुदृढ़ किया जा रहा है।

विज्ञापन • 728×90 IN-ARTICLE AD SLOT

डॉ. मांडविया ने 91वें संडेज़ ऑन साइकिल कार्यक्रम के प्रतिभागियों से बातचीत की और एशियाई खेलों में टीम इंडिया का समर्थन करने के लिए एक साथ आने के उनके उत्साह की सराहना की।

नागोया में भारतीय समुदाय ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ के माध्यम से एकजुट हुआ, ताकि ‘भारत के लिए उत्साहवर्धन’ किया जा सके और महाद्वीपीय स्तर पर भाग लेने वाले एथलीटों का मनोबल बढ़ाया जा सके।

डॉ. मांडविया ने नागोया में भारतीय प्रवासियों के जोश और उत्साह की सराहना करते हुए खेलों में टीम इंडिया के लिए उनके अटूट समर्थन का उल्लेख किया।

डॉ. मांडविया ने कहा, ‘‘जापान के नागोया में एशियाई खेलों का शुभारंभ हो चुका है और भारत से 500 से अधिक युवा एथलीटों का एक दल इन खेलों में भाग ले रहा है।’’

उन्होंने कहा, “नागोया में रहने वाले प्रवासी भारतीय समुदाय ने यहां आयोजित ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में भाग लेकर हमारे एथलीटों का समर्थन और हौसला बढ़ाने में काफी उत्साह दिखाया है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारा दल अच्छा प्रदर्शन कर रहा है और हमारे प्रवासी समुदाय उनका मनोबल बढ़ाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।”

डॉ. मांडविया एशियाई खेल 2026 के लिए जापान के नागोया में हैं जहां वे भारतीय एथलीटों, अधिकारियों और प्रवासी भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत कर रहे हैं। यह वैश्विक मंच पर खेल उत्कृष्टता और एक फिट, स्वस्थ भारत को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार के निरंतर प्रयासों को दर्शाता है।

फिट इंडिया संडेज़ ऑन साइकिल का आयोजन युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय द्वारा साइकिलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया, राहगिरी फाउंडेशन और माय भारत के सहयोग से किया जाता है।

Cycling Together, Cheering Together! 🇮🇳 Joined the Indian diaspora in Nagoya, Japan, for #SundaysOnCycle to cheer for our athletes competing at the Asian Games 2026. #Cheer4Bharat https://t.co/DhGaXU8ajZ

यह साइकिलिंग अभियान सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ आयोजित किया जाता है, जिसमें भारतीय खेल प्राधिकरण के क्षेत्रीय केंद्र, राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र, भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्र, खेलो इंडिया राज्य उत्कृष्टता केंद्र और खेलो इंडिया केंद्र शामिल हैं।

देशभर में 6000 से अधिक नमो फिट इंडिया क्लब भी हर सप्ताह साइकिल चलाने की पहल का आयोजन करते हैं।

स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (Press Information Bureau - PIB), भारत सरकार।

श्रेणी / टैग्स: खेल

खबर साझा करें:
व

20 वर्षों का राष्ट्रीय और खोजी पत्रकारिता का अनुभव। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के संवाहक।

संबंधित खबरें (You May Like These)

MIB IT Rules 2021 एवं फैक्ट-चेक अनुपालन

यह आलेख 'प्रकाशन' की आचार संहिता के तहत प्रकाशित हुआ है। किसी भी त्रुटि, तथ्यात्मक सुधार अथवा शिकायत हेतु हमारे शिकायत निवारण अधिकारी से संपर्क करें अथवा [email protected] पर लिखें।